आज से इन शर्तों के साथ खुल रहे सरकारी माध्यमिक स्कूल
करीब सात माह बाद आज से स्कूलों में चहल-पहल शुरू होगी। 10वीं-12वीं की कक्षाएं अलग-अलग समय पर लगेंगी। ऐसे में स्कूलों, शिक्षकों और विद्यार्थियों को कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। ऐसा न हुआ तो स्कूलों के खिलाफ महामारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई हो सकती है।
स्कूल इन बातों का रखें ध्यान
– स्कूल खुलने से पहने अच्छी तरह सेनिटाइजेशन जरूरी। प्रतिदिन प्रत्येक पाली में सेनिटाइजेशन करना होगा।
– स्कूल में सेनिटाइजर, हैंडवाश, थर्मल स्कैनर, प्राथमिक उपचार की व्यवस्था होनी चाहिए।
– किसी विद्यार्थी या कर्मचारी को खांसी, जुकाम, बुखार के लक्षण हो तो प्राथमिक उपचार देकर वापस भेजना होगा।
– विद्यार्थियों को हैंडवाश, हैंड सेनिटाइज करने के बाद ही कक्षा में प्रवेश देना होगा।
– अधिक संख्या वाली कक्षाओं की एक साथ छुट्टी नहीं होगी।
– विद्यार्थियों को हैंडवाश, हैंड सेनिटाइज करने के बाद ही कक्षा में प्रवेश देना होगा।
– अधिक संख्या वाली कक्षाओं की एक साथ छुट्टी नहीं होगी।
– अतिरिक्त संख्या में मास्क की उपलब्धता जरूरी।
– कक्षा-कक्ष में विद्यार्थियों के बीच छह फीट की दूरी रखनी होगी।
– छात्र संख्या अधिक होने पर एक दिन में 50 फीसद विद्यार्थियों की कक्षा लगानी होगी।
– स्कूल में प्रवेश और निकासी के अलग-अलग रास्ते होने जरूरी।
विद्यार्थी और कर्मचारी इन बातों का रखें ध्यान
– मास्क पहनकर स्कूल आना होगा।
– तबीयत खराब होने पर डाक्टर की सलाह लें।
– विद्यार्थियों को स्कूल आने के लिए अभिभावकों की सहमति जरूरी।
– अत्यधिक भीड़-भाड़ में शामिल होने से बचें।
– खाना-पानी एक दूसरे को शेयर न करें।
– समय-समय पर हैंडवाश और सेनिटाइजर का प्रयोग करते रहें।