Uncategorized

एनडी की याद में कॉंग्रेस ने मनाया संकल्प दिवस

आज पूर्व मुख्यमंत्री पं० नारायण दत्त तिवारी की जयंती व पुण्यतिथि पर स्वराज आश्रम हल्द्वानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा स्व० तिवारी की विकास की परिकल्पना को आगे ले जाने का संकल्प लेते हुए जयंती व पुण्यतिथि को संकल्प दिवस के रूप मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल व संचालन एनवी गुणवंत द्वारा किया गया , कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विकास पुरुष स्व० नारायण दत्त तिवारी द्वारा किए गए विकास कार्यों को याद करते हुए उनकी परिकल्पनाओं व सपनो को पूरा करने की शपथ ली ।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को याद करते हुए उनके आश्रितों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष डा० इंद्रा हृदयेश रहीं ।
स्वतंत्रता सेनानी परिवार से श्रीमती कलादेवी, श्रीमती रधुलि देवी, श्री गोपाल सिंह नेगी, श्री गोपाल बिष्ट, श्रीमती शोभा बिष्ट, श्री बीरेन्द्र सिंह नेगी, श्री आनन्द सिंह दुर्गापाल, श्री राम सिंह पतलिया, श्रीमती विमला सांगुड़ी , श्री नवीन सांगुड़ी, श्रीमती मधु सांगुड़ी , श्री सौरभ भट्ट, श्री राजेन्द्र प्रसाद पाण्डे, श्री गजेन्द्र पाल सिंह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया,जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल ,डा० रमेश पाण्डे, भोला दत्त भट्ट, सुमित हृदयेश, राहुल छिमवाल, महेश शर्मा, दीप चंद्र सती, हेमन्त बगडवाल, संजय किरौला, सुमित्रा प्रसाद,संध्या डालकोटी, तारा नेगी, बहादुर सिंह बिष्ट, एम० एन० जोशी, हुकुम सिंह कुँवर, मुकुल बल्यूटिया, मंजु तिवारी आदि ने अपने बिचार ब्यक्त किये ।
इस अवसर पर सैकड़ों कॉंग्रेसी कार्यकर्ता स्वराज भवन में मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Compare