Uncategorized

नैनीताल में अब सुबह व शाम होने लगा ठंड का एहसास

नैनीताल – दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से शहर की फिजा में ठंडक घुलने लगी है। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य के मुकाबले यह दो डिग्री कम है। इससे गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है। बुधवार को रात के तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई थी। बीते दस दिन में रात के तापमान में 7.6 डिग्री की गिरावट आई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर में पहाड़ों पर बर्फबारी से ठंडक में इजाफा हो रहा है। पिछले सप्ताह केदारनाथ और यमुनोत्री की पहाड़ियों पर भी बर्फबारी हुई है।इससे निचले इलाकों के साथ ही मैदानी क्षेत्रों में भी ठंडक बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान के 31.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री दर्ज किया गया। आने वाले सप्ताह में मौसम में विशेष बदलाव के आसार कम है। मौसम विज्ञानी डॉ आरके सिंह ने बताया कि शनिवार और रविवार को कुमाऊं में कुछ जगहों पर आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। मौसम शुष्क बना रहेगा। नवंबर पहले सप्ताह से तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है। इससे पर्वतीय जिलों में ठंड और बढ़ेगी।

Leave a Reply

Compare