Uncategorized

इस नवरात्र कैसे होगा माता का आगमन जानिए प0 सुभाष जोशी से

इस नवरात्रि में दुर्गा मां का  आगमन घोड़े पर होगा

दुर्गा मां का वाहन सिंह है लेकिन इस नवरात्रि में उनका आगमन घोड़े पर होगा। हर साल नवरात्रि पर देवी अलग-अलग वाहन से धरती पर आती हैं। नवरात्रि की शुरुआत शनिवार से हो रही है। यह जानकारी हल्द्वानी के ज्योतिष पं. शुभाष जोशी जी ने बताया कि नवरात्रि का पहला दिन शनिवार होने के कारण मां दुर्गा घोड़े की सवारी करते हुए पृथ्वी पर आएंगी। जब मां दुर्गा की सवारी घोड़ा रहता है। तब पड़ोसी देशों से युद्ध, गृह युद्ध, आंधी-तूफान और सत्ता में उथल पुथल जैसी गतिविधियां बढ़ने की आशंका रहती है। साथ ही नवरात्रि का आखिरी दिन रविवार होने से देवी भैंसे पर सवार होकर जाएंगी। इसके अशुभ फल के अनुसार देश में रोग और शोक बढ़ने की आशंका है।
देवी का पूजन
पहले दिन 17 अक्तूबर मां शैलपुत्री पूजा घटस्थापना, दूसरे दिन 18 अक्तूबर मां ब्रह्मचारिणी पूजा, तीसरे दिन 19 अक्तूबर मां चंद्रघंटा पूजा, चौथे दिन 20 अक्तूबर मां कुष्मांडा पूजा, पांचवें दिन 21 अक्तूबर मां स्कंदमाता पूजा, छठवें दिन 22 अक्तूबर षष्ठी मां कात्यायनी पूजा, सातवें दिन 23 अक्तूबर मां कालरात्रि पूजा, आठवें दिन 24 अक्तूबर मां महागौरी दुर्गा पूजा और नौवें दिन 25 अक्तूबर मां सिद्धिदात्री पूजा की जाएगी।
नवरात्रि में शुभारंभ मुहुर्त
पं. शुभाष जी ने बताया कि इस बार सर्वार्थ सिद्धि योग में नवरात्रि शुरू हो रहा है। नवरात्रि के पहले दिन घट स्थापना शुभ मुहूर्त में होगी। ज्योतिष शास्त्र में इस योग को बेहद शुभ माना जाता है, जो पूजा उपासना में अभीष्ट सिद्धि देगा। साथ ही दशहरे तक खरीदारी के लिए त्रिपुष्कर, सौभाग्य और रवियोग जैसे खास मुहूर्त भी रहेंगे। इन शुभ संयोग में प्रॉपर्टी, व्हीकल, फर्नीचर, भौतिक सुख सुविधाओं के सामान और अन्य तरह की मांगलिक कामों के लिए खरीदारी करना शुभ रहेगा।

Leave a Reply

Compare