-
टैगोर पब्लिक स्कूल ,हल्द्वानी में प्रथम वार्षिक खेल समारोह का भव्य शुभारंभ
आज शहर के पाण्डे नेवार स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल ,हल्द्वानी में दो दिवसीय प्रथम वार्षिक खेल समारोह का भव्य तथा रंगारंग शुभारंभ हुआ । जिसमे मुख्य अतिथि अपर आयुक्त आयकर विभाग श्री गगन सूद जी का स्वागत विद्यालय के चैयरमैन श्री जगदीश चंद्र सिंह पिमोली जी तथा आयकर विभाग के डिप्टी कमिश्नर (सेनानिवृत्त) श्री डी के आर्या जी का स्वागत विद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री वीरेंद्र सिंह बिष्ट जी ने शाल ओढ़ाकर तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। सरस्वती वंदना के साथ दीप प्रज्वलन कर समस्त अथितियों द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विद्यालय के बैंड दस्ते में कमांडर मास्टर पवन भुटोला के नेतृत्व द्वारा विद्यालय के हेड बॉय मास्टर…
-
टैगोर पब्लिक स्कूल के छात्रों का नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण व जागरूकता संदेश
आज हल्द्वानी के जाने माने टैगोर पब्लिक स्कूल पांडेय नेवार के छात्रों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण व जागरूकता का संदेश दिया गया। स्कूल के छात्र और छात्राओं ने कोरोना नियमों का पालन करते हुए हल्द्वानी के पीलीकोठी प्लाजियो इको टाउन क्षेत्र में पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ का संदेश नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया। यह नुक्कड़ नाटक इको क्लब गतिविधि के अंतर्गत करवाया गया। इस मौके पर स्कूल के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सिंह बिष्ट, स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती रेनू शर्मा, इको क्लब के सदस्य व अध्यापिकाएं पूजा अधिकारी और पूनम जोशी, अन्य सभी अध्यापक तथा अध्यापिकाएं, स्कूल के सभी सहयोगी व सदस्य मौजूद रहे।