Uncategorized

संकल्प दिवस के रूप में मनेगा एनडी का जन्मदिवस/पुण्य तिथि


पूर्व मुख्यमंत्री स्व नारायण दत्त तिवारी की जयंती व पुण्य तिथि 18 अक्टूबर को स्वराज्य आश्रम हल्द्वानी में संकल्प दिवस के रूप में मनायी जाएगी , इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को जिला कांग्रेस नैनीताल व महानगर कांग्रेस हल्द्वानी द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

कॉंग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने कहा कि विकास पुरुष नारायण दत्त तिवारी एक महान युग पुरुष थे उनके विकास कार्यों से प्रभावित होकर जनता ने उन्हें विकास पुरुष का ख़िताब दिया , एनडी तिवारी ने हमेशा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम किया , एनडी का सपना था कि उत्तराखंड एक आत्म निर्भर राज्य के तौर पर विकसित हो ,औधोगिक इकाइयों को उत्तराखंड में आकर्षित करने के लिये तिवारी ने सिडकुल की स्थापना की और औद्योगिक इकाइयों को अनवरत बिजली उपलब्ध कराने के लिए उत्तराखंड को ऊर्जा प्रदेश बनाने के लिये कार्य किये जिससे पलायन को रोका जा सके। तिवारी ने उत्तराखंड की अलौकिक वन संपदा व प्राकृतिक सौन्दर्य से क्षेत्रीय युवाओं को रोज़गार से जोड़ने के लिये ईको पर्यटन का सपना देखा था। उत्तराखंड में अपार जड़ी बूटी का ख़ज़ाना है जिसे तिवारी जी उत्तराखंड के आय का ज़रिया बनाना चाहते थे , मुख्यमंत्री के तौर पर अपने पाँच वर्ष के कार्यकाल में उत्तराखंड की जो नीव एनडी ने रखी उसी पर उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था निर्भर है । दीपक बल्यूटिया ने कहा कि स्वर्गीय एनडी तिवारी की परिकल्पनाओं को साकार करने का संकल्प लेना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजली होगी।

Leave a Reply

Compare