हिमाद्रि पहाड़ी स्टोर के माध्यम से हल्द्वानी में आरम्भ हुआ जैविक उत्पादों का विपणन केंद्र
कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में भी अब आप अपनी पसंद के पहाड़ी जैविक उत्पाद खरीद सकते हैं , हल्द्वानी नैनीताल रोड पर स्थित प्रसिद्ध कालू सैयद चौराहे के पास हिमाद्रि पहाड़ी स्टोर की शुरुआत की गई है , इस स्टोर में आपके लिए उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों की बड़ी रेंज उपलब्ध है ,जिनमें सीमांत क्षेत्र मुनस्यारी की राजमा ,चम्पावत क्षेत्र की गहत की दाल समेत बिभिन्न प्रकार की बड़ियां , जम्बू गन्द्रायनी ,काला जीरा ,सिलबट्टे में पिसे हुए अनेक स्वादों में नमक , मडुवे और पहाड़ी मक्के का आटा व अन्य हर्बल जड़ी बूटियां रखी गयी हैं ,यह सभी उत्पाद प्राकृतिक व पूरी तरह से ऑर्गेनिक हैं ।

हिमाद्री पहाड़ी स्टोर के संस्थापक श्री शर्मा ने बताया कि पहाड़ी ऑर्गेनिक उत्पादों को सीमांत पहाडी इलाकों से लाकर यहां उपलब्ध कराना उन गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों की मदद करना है जो आर्थिक रूप से बहुत सक्षम नहीं है , उनके पास स्थानीय उत्पाद तो मौजूद हैं लेकिन बाजार तक पहुंचाने की व्यवस्था नहीं है ,हिमाद्रि के माध्यम से उन सभी छोटे काश्तकारों को बाजार उपलब्ध किया जा रहा है जिससे उन लोगों की आर्थिकी भी मजबूत हो रही है तथा तराई भाबर में रह रहे पहाड़ी उत्पादों के शौकीन लोगों को पहाड़ी उत्पाद आसानी से उपलब्ध भी हो रहे हैं पिछले 2 महीनों से शुरू किए गए हिमाद्री पहाड़ी स्टोर में लोगों ने खासा इंटरेस्ट दिखाया है आगे आने वाले समय में हिमाद्रि स्टोर में और भी पहाड़ी उत्पाद दालें व अन्य ऑर्गेनिक चीजें उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी ।

