-
इस नवरात्र कैसे होगा माता का आगमन जानिए प0 सुभाष जोशी से
इस नवरात्रि में दुर्गा मां का आगमन घोड़े पर होगा दुर्गा मां का वाहन सिंह है लेकिन इस नवरात्रि में उनका आगमन घोड़े पर होगा। हर साल नवरात्रि पर देवी अलग-अलग वाहन से धरती पर आती हैं। नवरात्रि की शुरुआत शनिवार से हो रही है। यह जानकारी हल्द्वानी के ज्योतिष पं. शुभाष जोशी जी ने बताया कि नवरात्रि का पहला दिन शनिवार होने के कारण मां दुर्गा घोड़े की सवारी करते हुए पृथ्वी पर आएंगी। जब मां दुर्गा की सवारी घोड़ा रहता है। तब पड़ोसी देशों से युद्ध, गृह युद्ध, आंधी-तूफान और सत्ता में उथल पुथल जैसी गतिविधियां बढ़ने की आशंका रहती है। साथ ही नवरात्रि का आखिरी दिन रविवार…
-
शरदीय नवरात्रि – नवरात्र पर विशेष- नवरात्रि में कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त व पूजन विधि – दुर्गा के नौ रूप
नवरात्रि एक हिंदू त्योहार है जो नौ रातों {नव+रात्रि }(और दस दिनों) तक है व हर साल शरद ऋतु में मनाया जाता है। भारतीय सांस्कृतिक क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है । सैद्धांतिक रूप से, चार मौसमी नवरात्रि हैं । हालाँकि, व्यवहार में, यह शारदा नवरात्रि मानसून के बाद का त्योहार है जो दिव्य स्त्री देवी ( दुर्गा ) के सम्मान में सबसे अधिक मनाया जाता है । यह त्योहार हिंदू कैलेंडर माह अश्विन के उज्ज्वल आधे में मनाया जाता है, जो आम तौर पर सितंबर और अक्टूबर के महीनों में पड़ता है। देश के पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों मे दुर्गा पूजा का पर्याय है…
-
सरकारी जमीनों को खुर्द-बुर्द करने वाले लोगों के प्रति जिला प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाया
हल्द्वानी सरकारी जमीनों को खुर्द-बुर्द करने वाले लोगों के प्रति जिला प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाया है। जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने कहा है कि सरकारी भूमि को खुर्दु -बुर्द करने वाले से सख्ती के साथ निपटा जायेगा तथा नियमानुसार दण्डात्मक कार्यवाही भी की जायेगी। जिलाधिकारी ने कहा है कि भूमि क्रय करने से पहले यह अवश्य देख लें कि जो भूमि आप क्रय कर रहे है वह कही सरकारी तो नही हैै। सरकारी भूमि खरीदना एवं बेचना दोनों ही अपराध की श्रेणी में आते है ऐसे मे खरीदने व बेचने वाले दोनो के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। जमीन खुर्दबुर्द का एक मामला जिलाधिकारी के संज्ञान मे आया जिसे गम्भीरता…
-
देहरादून-सीबीएसई ने बढ़ाई परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि
देहरादून-सीबीएसई के छात्र 31 अक्तूबर तक परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। सीबीएसई ने इस सत्र की बोर्ड परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इससे पहले छात्रों के पास 15 अक्तूबर तक का समय था। स्कूलों व अभिभावकों को आ रही परेशानी को ध्यान में रखकर सीबीएसई ने परीक्षा फॉर्म जमा कराने की डेडलाइन बढ़ाने का फैसला किया है।इस संबंध सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी रणवीर सिंह ने कहना कि स्कूल भी अब 31 अक्तूबर तक बोर्ड के पास 10वीं 12वीं की एलओसी जमा करा सकते हैं। 31 अक्तूबर तक कोई विद्यार्थी फॉर्म नहीं भर पाता है तो वह 2000 रुपये विलंब शुल्क के साथ 7 नवंबर तक…
-
हल्द्वानी – आखिर कहा गई रिंग रोड ?
त्रिवेंद्र सिंह रावत की कुमाऊं क्षेत्र के हल्द्वानी के लिए की गई रिंग रोड की घोषणा उनके कार्यकाल के साढ़े 3 साल के बाद भी परवान नहीं चढ़ पाई है, दरअसल मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य की बागडोर संभालते ही अपने पहले दौरे में हल्द्वानी शहर के चारों तरफ से ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए रिंग रोड बनाए जाने की घोषणा की थी, 400 करोड़ रुपए की लागत से शुरू हुई रिंग रोड कागजों में ही 1000 करोड़ तक पहुंची और उसके बाद केंद्रीय परिवहन मंत्री द्वारा इसे राष्ट्रीय योजना में शामिल करने का आश्वासन भी दिया गया ,लेकिन अब मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार को रिंग रोड…