• Uncategorized

    आठ महीने के बच्चे पर झपटा गुलदार , वन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में गुस्सा

    हल्द्वानी और उसके आसपास के इलाकों में गुलदार का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है , फतेहपुर रेंज के गुजरौड़ा गांव में कल गुलदार ने दो बच्चों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया, सुबह एक 15 साल की बच्ची पर पहले गुलदार ने हमला किया उसके बाद शाम को फिर गुलदार ने एक 8 महीने बच्चे पर हमला कर दिया , ग्रामीणों के शोर मचाने के बाद गुलदार ने घायल बच्चों को वहीं छोड़ दिया, जिसके बाद बच्चों को इलाज के लिए हल्द्वानी के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि 8 महीने के बच्चे को इलाज के लिए हल्द्वानी से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया…

  • Uncategorized

    मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी को दी करीब 120 करोड़ लागत की विकास योजनाओं की सौगात

    उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में होने हैं उससे ठीक एक साल पहले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज हल्द्वानी को करीब 120 करोड़ लागत की विकास योजनाओं की सौगात दी, मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का विरोध किया और काले झंडे दिखाने जा रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत तहसील परिसर पहुंचे जहां उन्होंने 120 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जिसके बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बेस अस्पताल में आधुनिक उपकरणों का लोकार्पण करने के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल में खुले जेनेरिक मेडिसिन शॉप का भी लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र…

  • Travel

    लैंसडाउन-भुला ताल

    लैंसडाउन लैंसडाउन आने वाले पर्यटको ने अगर भुला ताल नहीं घूमा तो माना जाता है की उनका लैंसडौन यात्रा अधूरी रहती है, जंगलों के बीच भुला ताल मानो यहाँ प्रकृति अपना श्रृंगार कर रही हो, देश विदेश से आने वाले पर्यटक भु्ला ताल आकर प्रकृति को काफी करीब से महसूस करते है, यदि मसूरी को पहाड़ो की रानी कहा जाता है तो लैंसडाउन पहाड़ो के किसी राजा से कम नही लगता , बांज बुरास के घने वृक्षों के बीच बसे लैंसडाउन आने वाले पर्यटक भु्ला ताल में बोटिंग का लुत्फ़ उठाना भी नही भूलते, यही नहीं एक सर्वे के मुताबिक भु्ला ताल झील जल सँरक्षण में भी अपनी अहम भूमिका…

  • Travel,  Uttarakhand

    भीमताल मे पैराग्लाइडिंग शुरू

    नैनीताल जिले के भीमताल में करीब 6 महीने से बंद पड़ी पैराग्लाइडिंग की फिर शुरुआत हो गई है। वैश्विक महामारी कोविड-19 की वजह से भीमताल के नोकुचियाताल में एडवेंचर एक्टिविटी पूरी तरह बंद थी , जिस वजह से सैकड़ों युवक बेरोजगार हो गए थे। करीब 6 महीने बाद पैराग्लाइडिंग की शुरुआत होने से स्थानीय लोगों के चेहरे खिल उठे हैं। जिसके बाद अब स्थानीय पर्यटक भी यहां पैरागाइडिंग का लुफ्त ले रहे हैं , अब इस रोजगार से जुड़े लोगों को पर्यटकों का इंतजार है ,लगता है आने वाले दिनों में स्थानीय लोगों की आर्थिकी में सुधार होगा ।

  • Events,  Haldwani,  Uttarakhand

    हल्द्वानी – दो दिवसीय लिटरेचर फेस्टिवल – 2 day literature Haldwani festival

    Haldwani Festival हल्द्वानी में पहली बार दो दिवसीय लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है जिसमें देश के कोने कोने से 50 से ज्यादा लेखक और साहित्यकार हिस्सा ले रहे हैं, इस फेस्टिवल की खासियत यह है कि इसमें बच्चों से जुड़ी किताबों के ज्यादातर स्टॉल लगाए गए हैं जिससे बच्चों को साहित्य के प्रति जागरूक किया जा सके। जिसमें बच्चे पेंटिंग, लेखन प्रतियोगिता और इस फेस्टिवल में आई अनेक किताबों के प्रति अपनी रुचि दिखा रहे हैं, लिटरेचर फेस्टिवल का खास मकसद भी यही है कि बच्चा अपनी शिक्षा के साथ-साथ साहित्य की तरफ भी ध्यान दें और बच्चों को यह समझाने का प्रयास किया जा रहा है…

Compare