भीमताल मे पैराग्लाइडिंग शुरू
नैनीताल जिले के भीमताल में करीब 6 महीने से बंद पड़ी पैराग्लाइडिंग की फिर शुरुआत हो गई है। वैश्विक महामारी कोविड-19 की वजह से भीमताल के नोकुचियाताल में एडवेंचर एक्टिविटी पूरी तरह बंद थी , जिस वजह से सैकड़ों युवक बेरोजगार हो गए थे। करीब 6 महीने बाद पैराग्लाइडिंग की शुरुआत होने से स्थानीय लोगों के चेहरे खिल उठे हैं। जिसके बाद अब स्थानीय पर्यटक भी यहां पैरागाइडिंग का लुफ्त ले रहे हैं , अब इस रोजगार से जुड़े लोगों को पर्यटकों का इंतजार है ,लगता है आने वाले दिनों में स्थानीय लोगों की आर्थिकी में सुधार होगा ।